भिलाई : दुर्घटना के बाद उल्टा हमला! महिला चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, फिर बुलवाकर करवाई पिटाई – FIR दर्ज!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जामुल में हादसे के बाद महिला चालक ने दिखाई दबंगई – पहले ठोकर मारी, फिर बुलवाकर करवाई पिटाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ 
एक महिला चालक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उल्टा उसे ही पिटवा दिया।

जामुल में महिला चालक ने बाइक को मारी ठोकर, फिर बुलाकर की मारपीट – पुलिस जांच जारी

हादसा भगवा चौक के पास, बाइक सवार को आई गंभीर चोटें
यह घटना 12 अगस्त को करीब दोपहर 2:30 बजे की है।प्रार्थी निरंजन कुमार (उम्र 37 वर्ष), निवासी भाग्य चौक, कुरूद – अपनी मोटरसाइकिल (CG07LZ0354) से जामुल की ओर जा रहे थे।तभी भगवा चौक के पास एक महिला, जो एक्टीवा (CG07BW2395) को तेज व लापरवाही से चला रही थी, ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

ठोकर के बाद शुरू हुआ विवाद, महिला ने बुलाया रिश्तेदार
ठोकर लगने से निरंजन कुमार सड़क पर गिर गए। उनके पैर में चोट आई और बाइक का इंडिकेटर टूट गया। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदार को मौके पर बुला लिया|
 घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था।

पिटाई कर दी, दी जान से मारने की धमकी
महिला चालक ने पहले निरंजन का कॉलर पकड़ा और धमकी दी। फिर उसके साथ आए रिश्तेदार ने गालियां देते हुए हाथ, मुक्के और कड़े से मारपीट शुरू कर दी।
इस मारपीट में निरंजन के सिर और दाहिनी आंख पर चोट आई है।

जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पीड़ित की शिकायत पर जामुल पुलिस ने महिला चालक और उसके रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने धारा 184-LKS, 115(2)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी पक्ष से पूछताछ कर रही है।



विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

इस खबर को शेयर करें – क्योंकि सड़क पर सिर्फ गाड़ी चलाने की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में आपकी जागरूकता ही कानून को मजबूती दे सकती है।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK