छग : बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने 22 साल की गर्लफ्रेंड ने की लाखों की चोरी, दिनदहाड़े पड़ोसी का घर किया साफ!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।दिनदहाड़े पड़ोसी के घर से करीब 2 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवती का नाम करुणा (22) और युवक का नाम ताम्रध्वज (24) है। दोनों डूमरपानी गांव के रहने वाले हैं और 2019 से प्रेम संबंध में हैं।

कांकेर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के लिए की चोरी – 2 लाख के जेवर और कैश ले उड़े

पुलिस के अनुसार, चोरी के दिन ताम्रध्वज घर के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि करुणा अंदर घुसकर घर की पेटियों से कैश और जेवरात निकाल रही थी|घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गांव में हड़कंप मच गया।

पूरा मामला 8 अगस्त का है। दोपहर 1 बजे कन्हैया पटेल सब्जी बेचने बाजार गया था। रात 8 बजे लौटने पर उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।

कमरे में रखी दो पेटियों से 95 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। अगले ही दिन, 9 अगस्त को कन्हैया ने हल्बा चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में पता चला कि घटना के दिन गांव में करुणा और ताम्रध्वज संदिग्ध रूप से घूमते नजर आए थे। संदेह के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।


पूछताछ के दौरान करुणा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बॉयफ्रेंड को बाइक खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई।

उसने ये भी बताया कि दोपहर करीब 2 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ताम्रध्वज बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा और करुणा ने जेवर और कैश समेट लिए।

चोरी का माल भी अब पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जिसमें शामिल हैं — सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और नकद राशि।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।                                                 

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है और चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है।

 ऐसी घटनाओं से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


 

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK