भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। रक्षाबंधन के पवित्र दिन एक पड़ोसी ने दो मासूम सगी बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया। 7 और 11 साल की बच्चियों के साथ हुए इस घिनौने अपराध ने बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।
रक्षाबंधन पर टूटा भरोसा
पखांजुर थाना क्षेत्र में रहने वाला 18 साल का देवदास उइके, जो दोनों बच्चियों का पड़ोसी था, ने रक्षाबंधन के दिन 11 साल की बड़ी बहन को घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची का मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर वह भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
7 साल की मासूम की दर्दनाक आपबीती
पुलिस ने पीड़िता को घर पहुंचाया, जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। तभी 7 साल की छोटी बहन ने भी अपने साथ हुए अत्याचार का खुलासा किया। उसने बताया कि 2-3 महीने पहले आरोपी उसे मेला दिखाने के बहाने झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। डर की वजह से बच्ची ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। इस खुलासे से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत थाने पहुंचे और बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी देवदास उइके को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। आज कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




