छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात : पिता के साथ काम करने आई युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कसडोल में दिल दहलाने वाली घटना!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल में बुधवार को एक ऐसी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया, जब 18 साल दीपा बाघ ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर में गंभीर चोट की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी मची हुई है

छत्तीसगढ़ के कसडोल में होटल की तीसरी मंजिल से कूदती युवती का दर्दनाक वीडियो, पुलिस और परिजन समझाते रहे।

क्या था पूरा मामला?
कसडोल थाना क्षेत्र के राउत पारा की रहने वाली दीपा बाघ अपने पिता धनीराम बाघ के साथ होटल ऑफ पैराडाइज में काम करने गई थी। धनीराम वहां स्वीपर का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दीपा मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर पिता के साथ होटल जाया करती थी। बुधवार शाम को वह अचानक होटल की छत पर पहुंची और तीसरी मंजिल के किनारे तक जा खड़ी हुई।

पुलिस-परिजनों ने की समझाने की कोशिश
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक पुलिस और परिजन दीपा को समझाते रहे, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रही थी। आखिरकार, उसने छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे कसडोल के सीएचसी केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 



विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

रायपुर में चल रहा इलाज

परिजनों ने दीपा को रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कसडोल थाना प्रभारी योगिता खपरडे ने बताया कि दीपा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत या FIR दर्ज नहीं की गई है। इस बीच, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK