क्या सांप ले रहा है बदला? 15 साल की बच्ची को बना रखा है निशाना! एक ही सांप ने एक महीने में 6 बार डसा, गांव में दहशत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कौशांबी में 15 साल की रिया पर सांप की बेरहमियाँ, एक महीने में छह बार काटा गया

यूपी, कौशांबी जिले के भैंसहापर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 15 वर्षीय रिया मौर्य को एक ही सांप ने एक महीने में 6 बार काटा। गांव में दहशत मच गई है।

पहली बार काटा गया जब वो खेत में थी

रिया के पिता राजेंद्र मौर्य ने बताया कि 22 जुलाई 2025 को जब बेटी खेत जा रही थी, तभी पहला हमला हुआ था। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। वह ठीक हुई — लेकिन ये राहत ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

चार दिन में हुए चार हमले

13 अगस्त को सांप ने फिर हमला किया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन परिवार ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। 27 से 30 अगस्त की सुबह तक रिया को चार बार काटा गया—कभी नहाते समय, कभी घरेलू काम कर रही थी। इलाज के लिए जमा पूंजी खत्म हो चुकी है, मजबूरी में अब झाड़-फूंक का सहारा ले रहे हैं।

रिया का बयान डरावना है

पीड़िता रिया बताती है कि सांप बहुत बड़ा, गहरा काला और हरे रंग की धारियों वाला था। काटने के एक घंटे बाद वह बेहोश हो जाती है, फिर कभी अस्पताल में, तो कभी झाड़-फूंक कराने वाले तांत्रिक के पास होश में आती है। डर के कारण उसके छोटे भाई‑बहन ननिहाल चले गए। परिवार झोपड़ी में रहता है और अब पलायन की सोच रहा है।

तीन बार अस्पताल में भर्ती, एंटी-वेनम भी दिया गया

सराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर अखिलेश सिंह ने बताया कि रिया को तीन बार अस्पताल लाया गया और प्रत्येक बार उसके पैरों में स्नेक बाइट के निशान थे। एंटी-वेनम का डोज दिया गया और दो बार जिला अस्पताल में रेफर भी किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!


विज्ञापन

ग्रामीणों में गुस्सा, वन विभाग और प्रशासन चुप

गांव वाले अब दहशत में हैं और सवाल उठाते हैं कि सूचना के बाद भी वन विभाग ने सांप पकड़ने की कोशिश नहीं की, न ही प्रशासन ने मदद की। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है।
डरते‑डरते गुजर रही है यह बच्ची की जिंदगी—यह बात सीधे दिल को झंझोर देती है।



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK