भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कलेक्ट्रेट में रस्सी लेकर पहुंची महिला, कहा – 40 साल से थक गई हूं… अब मरना चाहती हूं
(छग) कवर्धा जिले के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या की नीयत से रस्सी लेकर पहुंच गई।कलेक्टर कक्ष के बाहर किया हंगामा, फूट-फूटकर रोई महिला
महिला सीधे कलेक्टर के कक्ष के सामने पहुंची और रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाने लगी। उसने कहा कि पिछले 40 वर्षों से वह अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
"अब सिर्फ मौत ही एक रास्ता बचा है मेरे पास"
महिला की बातों से साफ झलक रहा था कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। उसने गुस्से और दर्द में कहा – “थक चुकी हूं… अब जान देकर ही न्याय मिलेगा।” यह सुनते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत महिला को समझाया और उसकी रस्सी अपने कब्जे में ली।
प्रशासन हरकत में आया, जांच का भरोसा दिलाया
घटना की जानकारी मिलते ही अफसर हरकत में आए। प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
सरकारी तंत्र पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों में नाराज़गी
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और लंबित मामलों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। कई लोगों ने कहा कि अगर इतने सालों में न्याय नहीं मिला, तो सिस्टम की नाकामी साफ है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




