महुआ मोइत्रा पर गिरफ्तारी की तलवार! गृह मंत्री अमित शाह पर दिया था विवादित बयान ,रायपुर में दर्ज हुई शिकायत – देशद्रोह जैसे आरोप!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महुआ मोइत्रा पर रायपुर में कार्रवाई की मांग, गिरफ्तारी तक की बात!

(छग) राजनीति की गलियों में एक बार फिर से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर के माना थाना में गिरफ्तारी की मांग की गई है।

गृह मंत्री पर बयान बना वजह

महुआ मोइत्रा द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए कथित बयान को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं गोपाल सामन्तो और अंजना गाइन ने माना थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत सौंपी है।

महुआ मोइत्रा विवाद और रायपुर पुलिस में दर्ज शिकायत की तस्वीर

गंभीर आरोप, हत्या के लिए उकसाने जैसा बयान

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महुआ मोइत्रा का यह बयान न सिर्फ भड़काऊ है, बल्कि इसे गृह मंत्री की हत्या के लिए उकसाने जैसा भी माना जा सकता है।

लोकतंत्र की गरिमा पर हमला: शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब एक लोकसभा सांसद ही इस तरह का बयान दे, तो इससे न केवल लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचती है, बल्कि समाज में अराजकता और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस बयान को लेकर भारी आक्रोश देखा गया है

देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा

शिकायत में आगे कहा गया है कि यह बयान देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उनके अनुसार, यह संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

एफआईआर की मांग, गिरफ्तारी की अपील

गोपाल सामन्तो और अंजना गाइन ने पुलिस से मांग की है कि इस गंभीर मामले में IPC की धारा 196, 197, 109 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी कार्रवाई हो।


विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

राष्ट्र की एकता से जुड़ा मामला

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह मामला केवल एक बयान का नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता से सीधा जुड़ा हुआ है। इसलिए इस पर जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK