भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नया रायपुर में फिर होगी रफ्तार की बर्बादी – इस बार सोशल मीडिया पर दी गई खुली चुनौती
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नया रायपुर इलाके में एक बार फिर स्टंटबाजों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती दी है|सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
वीडियो में स्टंट, बैकग्राउंड में ‘मैं हूं डॉन’ की धुन
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।वीडियो के बैकग्राउंड में 'मैं हूं डॉन' गाना बज रहा है।वीडियो को ‘आदर्श राइडर’ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है।उसने लिखा – "मिलो 15 को NSR की पब्लिक, खेलते हैं फिर मौत का खेल।
15 अगस्त और 26 जनवरी को बढ़ती है ऐसी घटनाएं
हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा देखने को मिलता है | नया रायपुर की सड़कों पर बाइक स्टंट और रेसिंग का शौक जानलेवा खेल में बदल जाता है।इस बार भी 15 अगस्त के पहले सोशल मीडिया पर इस तरह की चुनौती सामने आना, चिंता की बात है।
क्या पुलिस इस बार सख्ती से निपटेगी?
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस खुले ऐलान को कितनी गंभीरता से लेती है और समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
📢 इस खबर को अपने दोस्तों और परिजनों तक जरूर पहुंचाएं – क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ जान जोखिम में डालते हैं, किसी की जिंदगी छीन सकते हैं। जुड़ें हमारे साथ, हर लोकल अपडेट सबसे पहले पाने के लिए।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




