NHM कर्मचारियों को सरकार की सख्त चेतावनी: काम पर नहीं लौटे तो जायेगी नौकरी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : काम पर लौटो नहीं तो जाएगी नौकरी – NHM कर्मचारियों को सरकार की दो टूक चेतावनी

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16,000 कर्मचारियों को सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है – अगर तुरंत ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने सभी सीएमएचओ को भेजा निर्देश

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कई जिलों में NHM के अधिकारी-कर्मचारी अब तक कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित और जनहित के खिलाफ है।

NHM कर्मचारियों को सरकार की सख्त चेतावनी: काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी!

नहीं देंगे वेतन, जारी होगा नोटिस

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो कर्मचारी अभी भी अनुपस्थित हैं, उन्हें नोटिस दिया जाए। नोटिस में यह साफ तौर पर लिखा जाए कि यदि वे जल्द उपस्थित नहीं हुए तो उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है। साथ ही, "नो वर्क-नो पे" के आधार पर इस माह का वेतन भी रोका जाए।

सरकार की सख्ती से बढ़ी हलचल

इस आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई है। राज्य सरकार इस मसले को लेकर गंभीर है और किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!                                        विज्ञापन

जनहित से जुड़ी सेवाएं कभी ठप न हों

अगर आप भी NHM से जुड़े हैं, तो कृपया समय पर अपनी ड्यूटी निभाएं। आपकी सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, जनहित की जिम्मेदारी है। सरकार ने संकेत दे दिया है – अब अनुशासन ही प्राथमिकता है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK