भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छात्र राजनीति में हलचल, NSUI ने 84 पदाधिकारियों को भेजा नोटिस
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने सख्ती दिखाते हुए 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नहीं हुए थे शामिल
यह मामला 12 अगस्त 2025 का है, जब NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय मौजूद थे। बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी।
लेकिन इस दौरान कई प्रमुख पदाधिकारी गैरहाज़िर रहे, जिसमें 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्ष शामिल हैं।
84 पदाधिकारियों की लिस्ट में कई बड़े नाम
जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें सोनू साहू, हरजीत कौर, पूर्णिमा साहू, अमन विश्नोई, फरहान अहमद, मनोहर सेठिया, गगन जैन और सरफराज खान जैसे नाम शामिल हैं।
48 घंटे का अल्टीमेटम – नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
NSUI के प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी अनुपस्थित पदाधिकारी 48 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब दें। यदि समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
संगठन का सख्त संदेश – लापरवाही नहीं चलेगी
NSUI ने साफ किया है कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों और अनुशासन के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की अनुपस्थिति से संगठन के कामकाज पर असर पड़ता है, इसलिए इस बार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




