पैसे बचाने के 11 बेहतरीन तरीके: कैसे करें फिजूलखर्ची पर काबू और हर महीने बढ़ाएं बचत!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्या आप भी अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना चाहते हैं? वारेन बफे की सलाह है, "खर्च करने के बाद जो पैसा बचता है, उसे मत बचाओ, बल्कि बचाने के बाद जो पैसा बचे, उसे खर्च करो।" यही आदतें आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बना सकती हैं और भविष्य में आत्मविश्वास भी बढ़ा सकती हैं।

अक्सर हम अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर देते हैं और जो थोड़ा-बहुत बचता है, उसे निवेश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतें बदल लें तो सालाना हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं?

सबसे पहले, रोज़ की छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें:

पैसे बचाने के 11 बेहतरीन तरीके: कैसे करें फिजूलखर्ची पर काबू और हर महीने बढ़ाएं बचत!

कॉफी और स्नैक्स पर खर्च कम करें:

मेट्रो शहरों में एक कप कॉफी औसतन 150-200 रुपए की होती है। अगर आप हफ्ते में तीन बार बाहर कॉफी पीते हैं, तो यह खर्च महीने में लगभग 2000-2500 रुपए तक पहुंच जाता है। अगर घर पर बनाएं, तो आपको यह महज 10-15 रुपए में मिल जाएगी। इससे आप सालभर में अच्छी खासी रकम बचा सकते हैं।

पावर सेविंग गैजेट्स का इस्तेमाल करें:

LED बल्ब और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले उपकरण बिजली के बिल को 20-30% तक घटा सकते हैं। यही छोटी सी बदलाव आपको हर महीने 100-200 रुपए बचाने में मदद करेंगे।

वीकेंड शॉपिंग पर लगाम लगाएं:

शॉपिंग मॉल में अनावश्यक चीजें खरीदने से बचें। यह आदत हर महीने कम से कम 2000-3000 रुपए बचा सकती है।

सब्सक्रिप्शन सेवाओं का रिव्यू करें:

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसी सेवाओं का इस्तेमाल क्या आपने अभी तक हर महीने किया है? कई बार हम बिना सोचे समझे सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं, जिनका उपयोग हम नहीं करते। इन्हें रिव्यू कर के आप सालाना हजारों रुपए बचा सकते हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें:

कैब की बजाय मेट्रो, लोकल बस या बाइक शेयरिंग से आप हर दिन 50-100 रुपए बचा सकते हैं। महीने भर में यह बचत 1000-2000 रुपए तक पहुंच सकती है।

EMI और क्रेडिट कार्ड खर्च पर नियंत्रण रखें:

"बाय नाउ, पे लेटर" जैसी स्कीम्स के चक्कर में कई बार हम अनावश्यक चीजें खरीद लेते हैं। इससे बजट बिगड़ता है।

घर का खाना खाएं:

ऑफिस से लौटते वक्त बाहर खाना ऑर्डर करना या वीकेंड पर रेस्टोरेंट जाना बहुत महंगा हो सकता है। अगर आप हफ्ते में एक बार भी बाहर खाना छोड़ दें तो 1000-1500 रुपए बचा सकते हैं।

थोक में खरीदारी करें:

रोज़मर्रा की चीजें जैसे साबुन, तेल, दाल आदि को थोक में खरीदने से प्रति यूनिट की लागत कम हो जाती है। इससे आप 10-15% तक की बचत कर सकते हैं|

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!                                              विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट से कैशबैक और रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल करें:

UPI, वॉलेट, या कार्ड से पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स का सही तरीके से उपयोग करें। इससे आपको सालभर में अच्छी खासी बचत हो सकती है।

इन छोटे-छोटे कदमों को अपनाकर आप अपनी बचत को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। साथ ही, अगर आप ‘50-30-20 रूल’ का पालन करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो सकती है। इस रूल के तहत 50% खर्चे जरूरी चीजों पर, 30% शौक पर और कम से कम 20% सेविंग और इन्वेस्टमेंट में डालें/


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK