दुर्ग में पटवारी की नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर थमाकर हुआ फरार, 1 गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवक से ठगे 15 लाख, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजकर आरोपी ने की ठगी, एक गिरफ्त में

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक से पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपी ने जान-पहचान और ऊँचे अधिकारियों से संपर्क होने का झांसा दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग में पटवारी नौकरी घोटाला - ठग ने फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर ठगे 15 लाख

6 किस्तों में वसूले लाखों रुपए
यह मामला उरला के अंबेडकर नगर निवासी रूपेश कुमार (30) से जुड़ा है। रूपेश की पहचान 2022 में हितेश सिन्हा (30), निवासी दुर्ग और नीलिमा बसंती मिंज, निवासी रायपुर से हुई थी। दोनों ने खुद को प्रभावशाली बताया और राजस्व विभाग में पटवारी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

फिर शुरू हुआ पैसों का लेन-देन –
रूपेश ने 2 मार्च 2022 को 2 लाख, 14 मार्च को 3 लाख, 13 अप्रैल को 3 लाख, 1 मई को 1 लाख और 10 अगस्त को 2 लाख रुपए दे दिए| इसके बाद 2023 में नीलिमा ने फर्जी दस्तावेज दिखाए, जिन पर सचिव स्तर के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर और सील लगी हुई थी। उसने और 4 लाख रुपए की मांग की, जो रूपेश ने नेट बैंकिंग से ट्रांसफर कर दिए।

फर्जी लेटर भी भेजा, लेकिन नौकरी नहीं मिली
सारा पैसा लेने के बाद स्पीड पोस्ट के जरिए एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी भेजा गया। लेकिन जब कई दिन बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली, तो रूपेश को शक हुआ। आरोपी बहाने बनाने लगे और टालमटोल करते रहे।


थाने पहुंचा पीड़ित, पुलिस ने की कार्रवाई

आखिरकार 10 अगस्त को रूपेश ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को हितेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा – महिला भी शामिल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी हितेश ने बताया कि उसने नीलिमा के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
फिलहाल पुलिस नीलिमा की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज
CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है|उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

                            


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK