15 अगस्त पर PM मोदी का बड़ा ऐलान : दिवाली पर मिलेगा टैक्स रिफॉर्म का बड़ा गिफ्ट,- नौजवानो के लिए खुशखबरी! आज से लागू हो रही 1 लाख करोड़ की योजना ..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के नाम ऐतिहासिक संबोधन, लाल किले से पीएम मोदी की हुंकार

79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जब बात शुरू की, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। देश के वीरों को सलाम और युवाओं को बड़ी सौगात के साथ पीएम ने आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया।
लाल किले से पीएम मोदी का 79वें स्वतंत्रता दिवस भाषण - युवाओं को रोजगार योजना और ऑपरेशन सिंदूर पर ज़ोर

ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र कर पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो नृशंसता दिखाई, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। धर्म पूछकर कत्लेआम किया गया। उन्होंने कहा, "पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था और ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना को खुली छूट दी गई और उन्होंने दुश्मन की धरती में घुसकर आतंक को नेस्तनाबूद कर दिया। "पाकिस्तान की नींद अभी तक उड़ चुकी है। रोज नए खुलासे हो रहे हैं।"
स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर गर्व की भावना है और उन्होंने सेना के साहस को सलाम किया है।

न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर सख्त रुख, ‘अब और नहीं सहेंगे’
पीएम मोदी ने साफ कहा, “न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा। अगर दुश्मनों ने आगे भी ऐसी हरकत की, तो हमारी सेना समय और तरीका खुद तय करेगी। भारत अब चुप नहीं बैठेगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया, "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।"

 


युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ आज से लागू
देश के नौजवानों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी पीएम मोदी ने इसी मंच से दी।उन्होंने कहा, “आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर रहे हैं। पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार ₹15,000 की मदद देगी। इससे 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा।”

दिवाली पर टैक्स कटौती का डबल तोहफा
पीएम ने कहा, “दिवाली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दूंगा। हम GST रेट्स की समीक्षा कर रहे हैं। टैक्स कम होंगे। आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म की दिशा में काम तेज़ी से किया जा रहा है।

‘लकीर लंबी करनी है, छोटी नहीं’ – मोदी का युवाओं को संदेश
उन्होंने कहा, “हमें दूसरों की लकीर छोटी करने में समय नहीं गंवाना है, बल्कि अपनी लकीर लंबी करनी है। यही आत्मनिर्भर भारत का रास्ता है।

वोकल फॉर लोकल को अपनाने की अपील
पीएम ने कहा, “वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारा नहीं, भारत की आत्मा है। हमें अपने देश में बने उत्पादों को अपनाना चाहिए। इससे देश बदल सकता है।”

युवाओं को किया प्रोत्साहित – ‘अपने आइडियाज को ज़िंदा रखो’
पीएम ने युवाओं से कहा, “मैं आपके साथ हूं। अपने आइडियाज को कभी मरने मत देना। अगर नियमों में बदलाव चाहिए, तो मुझे बताओ।”

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

उत्पादन की लागत कम करने और क्वालिटी बढ़ाने पर ज़ोर
प्रधानमंत्री ने कहा, “दुनिया क्वालिटी चाहती है। हमें ‘दाम कम, दम ज़्यादा’ के मंत्र पर काम करना है। MSMEs को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK