भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आदिवासी विवाहित महिला के साथ दो युवकों ने तलवार की नोक पर ऐसी क्रूरता की, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।
यह सनसनीखेज मामला छतीसगढ़ के जंगलमोहा ग्राम पंचायत का है,जहां पीड़िता को बंधक बनाकर हफ्ते भर तक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।
21 जुलाई को हुई इस वारदात में दो आरोपियों ने पहले महिला को तलवार दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद उसे अगवा कर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह खौफ में रही। हफ्ते भर तक यह अमानवीय कृत्य चलता रहा। अब जाकर मामला प्रकाश में आया व भयभीत महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती सुनाई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने तुरंत बैठक बुलाई और पुलिस को सूचना दी। कापू थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईबीएन की धारा 70(1), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5), 25 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और विभिन्न स्थानों से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से गुस्सा और डर का माहौल है, क्योंकि ऐसी वारदातें आमतौर पर बड़े शहरों में सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब गांवों में भी अपराधी बेखौफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही इस मामले में पूरी जानकारी साझा की जाएगी। रायगढ़ के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और चाहते हैं कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




