भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। बरलिया गांव के 24 साल के प्रदीप गुप्ता ने प्यार में मिले धोखे और प्रेमिका के भाई से झगड़े के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
क्या है पूरा मामला?
रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बरलिया गांव में बीती रात करीब 8 बजे प्रदीप गुप्ता ने गांव के टावर पर फांसी लगा ली। शव फंदे पर लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रक्षाबंधन के दिन हुआ विवाद
मृतक के भाई ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन वह ससुराल गया था। उसी दिन गांव में झूला मेला था, जिसमें आसपास के गांवों से लोग जुटे थे। प्रदीप का पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेले में लड़की का भाई अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। इस दौरान प्रदीप और उनके बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक और विवाद हो गया।
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह?
परिजनों का कहना है कि प्रदीप का उस लड़की से काफी समय से प्रेम संबंध था। मेले में हुए विवाद ने उसे इतना आहत किया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रदीप के इस कदम ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
प्रदीप की कहानी एक ऐसी त्रासदी है, जो युवाओं को प्यार और रिश्तों में संयम बरतने की सीख देती है।ऐसे ही खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे!
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




