रायपुर: 15 लाख की लूट निकली झूठी, युवक पर 1 करोड़ का कर्ज , देनदारी से बचने कारोबारी ने खुद ही रची थी कहानी पर CCTV ने खोल दी पोल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  लूट की झूठी कहानी ने मचाया हड़कंप, अब खुद कारोबारी पर बनेगा केस

रायपुर में सोमवार को एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक कारोबारी ने 15 लाख की लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया। मगर पुलिस की पैनी जांच और सख्त पूछताछ ने सच्चाई सामने ला दी।

रायपुर लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश - पुलिस की कार्रवाई

 क्या था मामला?
घटना 11 अगस्त को राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा-डब्ल्यूआरएस रोड की है। 27 वर्षीय कारोबारी चिराग जैन ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रोजाना कांपा मंडी गेट से होकर देवेंद्र नगर स्थित अपनी दुकान जाता है। सोमवार को वह करीब 15 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर जा रहा था, तभी मोवा ओवरब्रिज के नीचे तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे घेर लिया।

शिकायत में बताया गया कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले उसकी कार को ओवरटेक किया और फिर बातचीत के बहाने खिड़की खुलवाकर कार का लॉक खोल लिया। इसके बाद गाड़ी में रखे पैसे और दो अंगूठियां लेकर फरार हो गए।


 पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस ने घटना स्थल से लेकर कारोबारी के घर तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन चिराग के बताए हुलिए के कोई संदिग्ध नजर नहीं आए। यहां तक कि कारोबारी की बैंक डिटेल भी खंगाली गई, पर बीते दिनों में कोई बड़ा ट्रांजेक्शन नहीं मिला।

 सख्ती पर टूटा कारोबारी

जैसे-जैसे पुलिस का शक गहराया, चिराग जैन से दोबारा सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने झूठी लूट की कहानी बनाने की बात कबूल ली। उसने बताया कि एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में हुए बड़े नुकसान के चलते वह देनदारों से बचने के लिए यह ड्रामा रचा था।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

 पुलिस ने कर ली रकम बरामद
पुलिस ने कारोबारी की निशानदेही पर वह रकम भी बरामद कर ली है, जो कथित लूट में गई बताई गई थी। अब पुलिस चिराग जैन के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करने का मामला दर्ज करने जा रही है।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK