भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
सड़क पर सरेआम एक कारोबारी से चाकू और कट्टा अड़ाकर 15 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया।
पंडरी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात
यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र के कापा इलाके की है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी चिराग जैन अपनी कार से दुकान जा रहे थे, तभी सुनसान जगह पर उन्हें रोका गया।
बदमाशों ने चाकू और कट्टा अड़ाकर डराया
जैसे ही कारोबारी सड्डू इलाके के कापा पहुंचा, तीन युवक अचानक बाइक से सामने आ गए। चिराग ने गाड़ी रोकने के बाद जब रोड किनारे की ओर मोड़ी, तभी बदमाशों ने पीछे से कट्टा और चाकू तान दिया।
एक ने पहना था नकाब, दो के चेहरे खुले थे
हमलावरों में से एक ने नकाब पहन रखा था, जबकि बाकी दो के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे। चिराग को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
15 लाख कैश और सोने की अंगूठियां लूटीं
बदमाश कारोबारी की कार से 15 लाख रुपए कैश ले गए, जो वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में दुकान ले जा रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने चिराग के हाथों से 3 सोने की अंगूठियां भी उतरवा लीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
पुलिस कर रही CCTV की जांच
पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की गई है।आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




