रायपुर की 'हसीन' ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार: VIP नाइट पार्टीज़ में सप्लाई करती थी MDMA-हेरोइन, 36 छात्रों से थे संपर्क..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : VIP नाइट पार्टियों की 'ड्रग क्वीन' गिरफ्तार, रायपुर से मुंबई तक फैला था नेटवर्क

(छग) रायपुर में एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नव्या मलिक नाम की एक इंटीरियर डिजाइनर युवती को मुंबई से गिरफ्तार किया है, जो बड़े-बड़े क्लब, पब और फार्महाउस पर होने वाली नाइट पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी।

मुंबई, दिल्ली और पंजाब से आता था ड्रग्स, कॉलेज स्टूडेंट्स भी थे जुड़े

पुलिस के मुताबिक यह नशीला सामान मुंबई, दिल्ली और पंजाब से मंगाया जाता था। नव्या के संपर्क में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं थे। पुलिस को 36 से अधिक लोगों के चैट भी मिले हैं, जो इस काले कारोबार से जुड़े हो सकते हैं।

रायपुर की 'हसीन' ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार: VIP नाइट पार्टीज़ में सप्लाई करती थी MDMA-हेरोइन, 36 छात्रों से थे संपर्क

देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे पकड़े गए थे तीन युवक, खुला पूरा रैकेट

23 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे एक कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। ये तीनों युवक — हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया — एक कार में सवार थे और उनके पास से MDMA ड्रग्स बरामद हुआ।

पूछताछ में निकला नव्या का नाम, हिसार से लाते थे ड्रग्स

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो मोनू ने खुलासा किया कि वह दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर पहुंचाता था। वहीं हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया ने बताया कि यह सारा माल नव्या मलिक की डिमांड पर मंगाया गया था।

20 लाख का सामान जब्त, MDMA के साथ तौल मशीन और कैश भी बरामद

तीनों आरोपियों के पास से कुल 27.58 ग्राम ड्रग्स (MDMA), एक सोनेट कार, 85,300 रुपए नकद, एक तौल मशीन और 5 मोबाइल फोन सहित लगभग 20 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

मुंबई से गिरफ्तार हुई नव्या, 1 टैबलेट और 2 मोबाइल बरामद

नव्या मलिक की लोकेशन मुंबई में मिली। वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, ड्रग्स सप्लाई के रैपर्स और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने उस पर नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फैशन शो और पार्टियों से जुड़ी, फिर बन गई तस्कर

30 वर्षीय नव्या मलिक इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ फैशन डिजाइनिंग भी करती थी। इसी दौरान वह फैशन शो और नाइट पार्टियों में जाने लगी, जहां उसे नशे की लत लगी और वह बड़े ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में आ गई। जल्द ही उसने तस्करी शुरू कर दी।

पड़ोसी निकला साथी तस्कर, पुलिस को गिरोह पर शक

नव्या रायपुर के कटोरा तालाब की रहने वाली है और देवेंद्र नगर में गिरफ्तार हर्ष आहूजा उसकी पड़ोसी निकला। पुलिस को शक है कि दोनों मिलकर इस ड्रग नेटवर्क को चला रहे थे। फिलहाल नव्या तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है।  

विज्ञापन

26 दिनों में 44 तस्कर पकड़े, एक करोड़ की ड्रग्स जब्त
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 4 अगस्त से लेकर अब तक कुल 44 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले पंजाब के लवजीत सिंह और राजनांदगांव के सुवित श्रीवास्तव समेत 9 लोगों को पकड़ा गया था। उनके पास से 1 करोड़ रुपए की ड्रग्स मिली थी।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK