रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में वायरल फीवर का कहर! मेकाहारा में रोज़ 500 मरीज, डेंगू-टाइफाइड का खतरा मंडरा रहा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में वायरल फीवर ने दी दस्तक, तेजी से बढ़ रहे मरीज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव और नमी के कारण संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।सरकारी और निजी अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

वायरल फीवर ने दी दस्तक, तेजी से बढ़ रहे मरीज

मरीजों की संख्या में 40% तक बढ़ोतरी

डॉक्टरों के मुताबिक, आम दिनों की तुलना में इस वक्त वायरल मरीजों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है।डॉ. अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में हर दिन वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है।

सामान्य दिनों में डॉ. अंबेडकर अस्पताल में जहां 300 मरीज आते थे, अब यह संख्या 400 से 500 के बीच पहुंच गई है।वहीं, जिला अस्पताल में भी रोज़ाना 200 से अधिक मरीज वायरल फीवर की समस्या लेकर आ रहे हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो यह वायरल फीवर डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकता है।डॉक्टरों ने कहा है कि लक्षण दिखते ही इलाज शुरू करें और खुद से दवा लेने से बचें। इलाके के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से साफ-सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है।

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है

विशेषज्ञों ने आम जनता को सलाह दी है कि:

  • पानी उबालकर ही पिएं

  • बार-बार हाथ धोएं

  • बारिश में भीगने से बचें

  • संतुलित आहार लें

  • खुले व बासी भोजन से परहेज करें

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क ज़रूर पहनें



विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

 इन लक्षणों पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं

अगर तेज बुखार लगातार बना रहे, आंखों या शरीर में दर्द हो, सांस लेने में तकलीफ हो, स्किन पर लाल चकत्ते, उल्टी या दस्त होने लगे—तो समय बर्बाद न करें और डॉक्टर से मिलें।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK