भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कार-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 6 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
छग, राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
इंदौर से रायपुर जा रहे थे युवक, अचानक हादसे ने ली जान
जानकारी के अनुसार, कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक ब्रेक लगने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में जहां 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है। हाईवे पर आवाजाही कर रहे लोग भी दहशत में दिखे।
कोचर परिवार की दर्दनाक याद फिर ताजा
इस भीषण हादसे ने जिले को फिर से 2022 में हुए कोचर परिवार की दर्दनाक दुर्घटना की याद दिला दी है। 22 अप्रैल 2022 को खैरागढ़ के कोचर परिवार की कार सिंगारपुर के पास पुल से टकरा गई थी।टक्कर के बाद कार में आग लग गई और साइकिल व्यापारी सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति देवी कोचर और बेटियां भावना, वृद्धि व पूजा कोचर की जलकर मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के बीच मचा हड़कंप
इलाके के लोगों ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी आए दिन ऐसी घटनाओं को न्योता देती है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




