RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा, काशीनाथ गोरे की स्मारिका विमोचन में शामिल हुए, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 300 जवानों की तैनाती!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आगमन हुआ। वे यहां स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सिम्स ऑडिटोरियम में हुआ, जहां काशीनाथ गोरे की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान वे काशीनाथ गोरे के परिवार के साथ भोजन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मंच पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा, "काशीनाथ गोरे जी का योगदान राजनीति से लेकर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य था। उनका जीवन प्रेरणा देने वाला है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा, काशीनाथ गोरे की स्मारिका विमोचन

मोहन भागवत के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिम्स ऑडिटोरियम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, और कार्यक्रम स्थल के आसपास एसपीजी और पुलिस के 300 जवान तैनात किए गए हैं।

काशीनाथ गोरे के योगदान को याद करते हुए आयोजन समिति ने बताया कि इस स्मारिका में उनके जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को जगह दी गई है। काशीनाथ गोरे ने समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था, और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

डॉ. मोहन भागवत का यह दौरा संघ प्रायोजित नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया है। इस दौरान वे पहली बार बिलासपुर में रात बिताएंगे, जबकि रविवार की सुबह वे वंदे भारत एक्सप्रेस से रवाना होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपीजी ने रिहर्सल किया और पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

                                                               विज्ञापन

काशीनाथ गोरे का परिवार संघ से जुड़ा हुआ था, और उनके पिता ने भी संघ के कार्य के लिए रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी। वे न केवल संघ के कार्य में सक्रिय थे, बल्कि समाज सेवा के लिए भी जाने जाते थे। कुष्ठ रोगियों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद उनकी जीवनधारा रही।

इस कार्यक्रम के दौरान काशीनाथ गोरे के समाजसेवी योगदानों को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK