भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बदलाव से एक ओर जहां समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस ने इस पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखनलाल देवांगन को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। यह विभाग अब तक खुद सीएम साय के पास था। लखनलाल अब राज्य के आबकारी मंत्री होंगे।
तीन नए चेहरों को भी अहम विभाग सौंपे गए हैं। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि एवं विधायी कार्य विभाग मिला है। वहीं, राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग सौंपा गया है।
खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ के बाद दुर्ग, आरंग और लखनपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूम उठे और आतिशबाजी के साथ नारेबाज़ी भी की गई।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस विस्तार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीनियर विधायकों को नजरअंदाज कर भाजपा ने उन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया, जबकि नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




