भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिंदगी का कोई भरोसा नहीं... एक पल में सब कुछ खत्म हो सकता है।
(छग) सरगुजा शहर में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया।
घटना रिंग रोड स्थित मंजूषा एकेडमी के सामने की है। एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वो बाइक से गिर पड़ा। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान सीरिल तिर्की के रूप में हुई है, जो विषभ हाउस में माली के रूप में काम करता था। चश्मदीदों के अनुसार, युवक बिल्कुल सामान्य लग रहा था, लेकिन चंद सेकंड में ही सब कुछ बदल गया।
यह पूरा हादसा पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चलती बाइक पर अचानक युवक का संतुलन बिगड़ता है और वह ज़मीन पर गिर जाता है|वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।आजकल युवाओं में भी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह घटना एक चेतावनी है कि सेहत को हल्के में लेना अब खतरनाक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




