भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक सांप ने छीनी माँ-बाप की ममता, चार बच्चे हुए अनाथ
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम बसकर में जहरीले सांप के डसने से एक पति-पत्नी की जान चली गई। समय पर इलाज की जगह झाड़फूंक पर भरोसा करना भारी पड़ गया।
रात के सन्नाटे में हुई खौफनाक घटना
यह दर्दनाक हादसा भैयाथान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बसकर का है। तुलेश्वर गोंड (40) अपनी पत्नी नीता (38) और चार बच्चों के साथ खाना खाकर ज़मीन पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बिस्तर के पास एक करैत सांप है।

दंपती ने तुरंत सांप को मार दिया और उसे घर के कोने में फेंक दिया। लेकिन इसके बाद वे फिर से सो गए। यही लापरवाही उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
धीरे-धीरे बिगड़ने लगी तबीयत, परिजन लगे झाड़फूंक में
करीब एक-डेढ़ घंटे बाद नीता को बेचैनी हुई। उसने पति को जगाया और परिजनों को सूचना दी गई। लेकिन हॉस्पिटल ले जाने की बजाय परिजन झाड़फूंक में लग गए। धीरे-धीरे दोनों की हालत और बिगड़ने लगी। सुबह तक तुलेश्वर का चेहरा सूज चुका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
देर से पहुंची एम्बुलेंस, देर हो चुकी थी
गाड़ी की व्यवस्था न हो पाने से सुबह करीब 11 बजे एम्बुलेंस से उन्हें भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने नीता को मृत घोषित कर दिया। तुलेश्वर की हालत गंभीर होने पर उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका।
बेसहारा हो गए चार मासूम बच्चे
शाम तक दोनों का शव गांव पहुंच गया। माता-पिता की मौत से चारों बच्चे गहरे सदमे में हैं। गांव में ही मृतक का एक भाई रहता है, जो अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेगा। विज्ञापन
समय पर इलाज ही सच्चा उपाय
यह घटना एक कड़वा सबक है। झाड़फूंक नहीं, समय पर सही इलाज ही जान बचा सकता है। अगर आप भी गांव में रहते हैं, तो कृपया इस खबर को दूसरों से ज़रूर साझा करें — ताकि कोई और बच्चा अपने माँ-बाप को यूँ न खोए।यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



