भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब मौका हाथ से न जाने दें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6589 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।योग्यता और उम्र सीमा की जानकारी:
इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हो। साथ ही, स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल के युवा ही आवेदन के योग्य हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
फीस की जानकारी:
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹750 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
कैसे करें आवेदन:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
-
नाम, पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
डिटेल्स भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
अब आपकी बारी:
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।
ऐसी ही लोकल और काम की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
📢 खबर को शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये ज़रूरी जानकारी पहुँच सके।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.




