भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना के करीमनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक पत्नी ने YouTube पर हत्या का तरीका खोजा और अपने प्रेमी की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया।
YouTube पर देखी तरकीब, पति को उतार दिया मौत के घाट
करीमनगर की रमादेवी नाम की महिला ने पहले YouTube पर खोजबीन की कि बिना पकड़े हत्या कैसे की जा सकती है। उसे एक ऐसा तरीका मिला जिसमें बताया गया कि अगर किसी के कान में कीटनाशक दवा डाली जाए, तो उसकी मौत हो सकती है।
प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
रमादेवी की एक ठेले पर सर्वपिंडी बेचने के दौरान राजैया नाम के युवक से नज़दीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे ये रिश्ता पति संपत की नजरों में आ गया। इसके बाद रमादेवी ने प्रेमी राजैया के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बना डाली।
पार्टी में बुलाया, फिर कान में डाली कीटनाशक दवा
राजैया ने संपत को पार्टी में बुलाया और शराब पिलाई।
नशे की हालत में जब संपत बेहोश हो गया, तो उसके कान में कीटनाशक दवा (घास की दवा) डाल दी। कुछ देर में संपत की मौत हो गई।
पहले से दर्ज करवा दी थी गुमशुदगी, लेकिन खुली पोल
हत्या से पहले ही रमादेवी ने चालाकी दिखाते हुए संपत की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी।लेकिन जब रमादेवी ने खुद ही पुलिस को बताया कि पति का शव मिल गया है, तो पुलिस को शक हुआ।सख्ती से पूछताछ हुई तो पूरा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
प्रेमी और पत्नी ने किया गुनाह कबूल
पुलिस की पूछताछ में रमादेवी और राजैया ने हत्या की साजिश और उसे अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।अब पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




