भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 37वीं वंदे मातरम् इंटर-स्कूल राष्ट्रभक्ति समूहगान एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
जेसीआई दुर्ग-भिलाई (JCI DB) एवं टीम अरोमा द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम्’ इंटर-स्कूल राष्ट्रभक्ति समूहगान प्रतियोगिता का 37वां संस्करण इस वर्ष और भी भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहली बार विद्यालयों के लिए कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी गई, जिससे आयोजन में सृजनात्मकता और विविधता का नया रंग जुड़ गया। S.N.G. विद्या भवन, सेक्टर 4, भिलाई में 13 अगस्त 2025 प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और रायपुर के 20 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के गीतों और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करना है, ताकि वे भारत की विविधता और गौरवशाली विरासत पर गर्व कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री प्रभंजय चतुर्वेदी, विशेष अतिथि के रूप में जेसी स्मिता जैन उपस्थित रहे।
समूहगान प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सोनाली चक्रवर्ती और एलिज़ा नेल्सन पॉल थे, जबकि कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन पूर्व चेयरपर्सन लेडी जेसी ऋचा सांखला, लेडी जेसी अंजू गजवानी और लेडी जेसी मोनिका खेतान ने किया। मुख्य अतिथि श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने ग़ज़ल और गीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने 35 वर्ष पूर्व प्राप्त JCI वंदे मातरम् का प्रमाण पत्र दिखाकर इस आयोजन की ऐतिहासिक निरंतरता और महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन लेडी जेसी रेशु जैन एवं लेडी जेसी सीमा नाहर ने किया। लेडी जेसी रेशु जैन ने मंच संचालन के दौरान विद्यार्थियों को देश के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों से परिचित कराते हुए पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेन्टर पास्ट प्रेसिडेंट जेसी विवेक शाह, वीपी इंचार्ज जेसी सीए विवेक सांघवी, डायरेक्टर इंचार्ज जेसी हिमांशु देवांगन, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी कैलाश साहू तथा विशेष सहयोग जेसी कमलेश राजा और जेसी आदित्य राठी का योगदान सराहनीय रहा।
जूनियर जेसी के रूप में शब्द अग्रवाल, दिशा जैन, प्रांशी जैन और संचय जैन ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायकों का परिचय आत्मविश्वास और कुशलता के साथ प्रस्तुत कर मंच की गरिमा को और बढ़ाया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान M.G.M. Senior Secondary School, भिलाई ने तथा द्वितीय स्थान मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली ने प्राप्त किया। समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री शंकराचार्य स्कूल, सेक्टर-10, भिलाई को, द्वितीय स्थान D.A.V. हुडको, भिलाई को तथा तृतीय स्थान D.P.S., रायपुर को मिला। विशेष प्रशंसा ट्रॉफी शकुंतला विद्यालय, रामनगर और K.P.S., नेहरू नगर को प्रदान की गई।
इस अवसर पर PP JC राजेश सांखला, PP JC रजनीश जायसवाल, PP JC सुरेंद्र खेतान, लेडी जेसी चेयरपर्सन अंजू गजवानी, रिचा सांखला, मालवी शाह एवं मोनिका खेतान की उपस्थिति और समर्थन ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगे के सम्मान और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वर-लहरियों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनूठी छटा बिखेरी। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत मंच सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
जेसीआई दुर्ग-भिलाई और टीम अरोमा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, विद्यालयों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी, रचनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन जारी रहेंगे।
जय हिन्द! वंदे मातरम्!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




