भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वंदे मातरम् की स्वर-लहरियों में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम
जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा 37वां वार्षिक राष्ट्रभक्ति समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन
वंदे मातरम् की स्वर लहरियों में, भारतभूमि के गौरव गीतों में, हमारी एकता की आवाज़ है, हर दिल में देश की बात है।
जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की जाने वाली ‘वंदे मातरम्’ इंटर-स्कूल राष्ट्रभक्ति समूहगान प्रतियोगिता इस वर्ष अपने 37वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को प्रातः 8:30 बजे SNG विद्या भवन, सेक्टर 4, भिलाई में किया जा रहा है
इस वर्ष दुर्ग- भिलाई राजनांदगांव और रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर,माइल स्टोन एकेडमी,खपरी,भिलाई,खालसा पब्लिक स्कूल,दुर्ग.
जवाहर नवोदय, बोरई,डीपीएस , रायपुर,डी ए वी स्कूल ,हुडको भिलाई,श्री शंकराचार्य विद्यालय,श्री शंकरा विद्यालय,मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली , भिलाई,शारदा पब्लिक स्कूल रिसाली,भिलाई,एमजीएम स्कूल,भिलाई.शकुंतला विद्यालय, इंदु आईटी, कोहका भिलाई,
केपीएस स्कूल कुतेलभाटा,के डी पब्लिक स्कूल,डीपीएस स्कूल रायपुर,अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, नांदगांव से 200 से अधिक विद्यार्थी मंच पर राष्ट्रभक्ति गीतों की स्वर-लहरियां बिखेरेंगे।
• साथ ही, इस वर्ष विद्यालयों के लिए कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।
पुरस्कार वितरण
• सिंगिंग प्रतियोगिता: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार।
• कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार।
आयोजन टीम
• मेन्टर: पास्ट प्रेसिडेंट जेसी विवेक शाह
• वीपी इंचार्ज: जेसी सीए विवेक सांघवी
* डायरेक्टर इंचार्ज: जेसी हिमांशु देवांगन
• प्रोग्राम डायरेक्टर (PD): जेसी कैलाश साहू
• टीम सदस्य: जेसी कमलेश राजा, जेसी आदित्य राठी
संस्था के अध्यक्ष जेसी अलोक रचना अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है, ताकि वे भारत की विविधता और विरासत पर गर्व कर सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
सचिव जेसी अमूल रेशु जैन ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता है और साथ ही उन्हें रचनात्मक व कलात्मक अभिव्यक्ति का अवसर देता है। आइए, इस सांस्कृतिक संगम का हिस्सा बनें और देशभक्ति की इस अनूठी प्रस्तुति को अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित करें।
जय हिन्द! वंदे मातरम्!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




