दुर्ग : पति के नाम से चिढ़ती थी मानसिक रोगी महिला ,वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पोत दी कालिख – पुलिस ने पकड़ा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर कालिख, दुर्ग में मचा बवाल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर एक महिला ने कालिख पोत दी। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

महिला आरोपी गिरफ्तार, मानसिक रूप से बीमार निकली
पुलिस ने इस मामले में महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान राही उर्फ रेखा निर्मलकर के रूप में हुई है। जांच में यह सामने आया है कि महिला मानसिक रोग से पीड़ित है और कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा है|

वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर कालिख, दुर्ग में मानसिक रोगी महिला गिरफ्तार

पति के नाम से थी चिढ़, इसलिए किया ऐसा कृत्य
परिजनों के अनुसार, महिला को 'नारायण' नाम से विशेष चिढ़ है। उसका पति भी 'नारायण निर्मलकर' नाम का है। इसी कारण वह कई बार असामान्य व्यवहार करती है। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने प्रतिमा के साथ यह हरकत की।

17 अगस्त की रात हुई थी घटना
यह मामला 17 अगस्त की रात का है, जब दुर्ग बस स्टैंड के पास स्थित वीर नारायण सिंह की प्रतिमा और उसके शिलालेख को महिला ने विकृत कर दिया था।

आदिवासी समाज में भारी आक्रोश, किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही आदिवासी समाज में भारी नाराज़गी फैल गई। उन्होंने इस हरकत को अपने पुरखों का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

सुरक्षा बढ़ाने और CCTV लगाने की मांग
प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर रोष साफ नजर आ रहा है।

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया मानसिक चिकित्सालय
दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद मानसिक चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला के पति से इलाज संबंधी दस्तावेज भी मांगे हैं। अब आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

समाज की भावनाओं का सम्मान करें
वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के इतिहास में गौरवशाली नाम हैं। ऐसी घटनाएं न केवल समाज को आहत करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता पर भी चोट करती हैं। प्रशासन से अपील है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK