भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के शारदापारा कैंप-2 में गुरुवार देर रात फिर कटर बाजी की वारदात सामने आई। गाली-गलौच करने से मना करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि बदमाशों ने उसके सीने पर कटर से कई वार कर दिए। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे संदीप कुमार पाल घर के सामने खड़े थे। तभी हेमंत निषाद अपने साथी कृषी थापा और किन्सू थापा के साथ गाली-गलौच कर रहा था। संदीप की पत्नी ने बताया कि बदमाशों ने पहले शराब पीने के लिए रुपए मांगे, और मना करने पर गालियां देने लगे। संदीप ने उन्हें रोका तो वे वहां से चले गए।
घटना की शिकायत मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर हमले की शिकायत पर हेमंत निषाद, कृषी थापा और किन्सू थापा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(3)-BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हेमंत निषाद को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




