16,500 स्वास्थ्यकर्मियों का जल सत्याग्रह –10 सूत्रीय मांगों पर 23 दिन से हड़ताल अड़े स्वास्थ्यकर्मी,सरकार को दिया अल्टीमेटम!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे इन कर्मियों ने सोमवार को तालाबों और नदियों में उतरकर जल सत्याग्रह किया। उनका कहना है कि यह शासन को जगाने की आखिरी कोशिश है।

बीते दिनों संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बर्खास्त करने के विरोध में प्रदेशभर के 16,500 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। अब जल सत्याग्रह से वे अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

16,500 स्वास्थ्यकर्मियों का जल सत्याग्रह –10 सूत्रीय मांगों पर 23 दिन से हड़ताल अड़े स्वास्थ्यकर्मी,सरकार को दिया अल्टीमेटम!

सेवाएं पूरी तरह चरमराईं

हड़ताल की वजह से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटक गए हैं। सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं और निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करने को मजबूर हैं।

जगह-जगह जल सत्याग्रह

– कबीरधाम: बड़े मंदिर तालाब में स्वास्थ्यकर्मी जल में खड़े होकर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। उनका आरोप है कि 23 दिन से हड़ताल पर रहने के बावजूद शासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है।
– बिलासपुर: अरपा नदी में जल सत्याग्रह से पहले रामसेतु तक विशाल रैली निकाली गई। बुधवार को “कलश चुनरी नियमितीकरण मनोकामना यात्रा” का ऐलान हुआ। जिला अस्पताल में ओपीडी, सर्जरी और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हैं।
– महासमुंद: एनएचएम कर्मचारियों ने खरोरा तालाब में जल सत्याग्रह किया। जिला अध्यक्ष राम गोपाल खुंटे ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदाह और जेल भरो आंदोलन भी हो सकता है।
– कांकेर: मिनी स्टेडियम में 23 दिन से चल रहे प्रदर्शन के बीच डांडिया तालाब में सैकड़ों कर्मचारी जल सत्याग्रह के लिए उतरे। पुलिस बल तैनात रहा।
– भानुप्रतापपुर: राजा तालाब में रैली के बाद जल सत्याग्रह कर कर्मचारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया।
– बालोद: तांदुला जलाशय के ओवरफ्लो क्षेत्र में 502 एनएचएम कर्मियों ने बहते पानी में बैठकर नारेबाजी की और आगामी चुनाव में सत्तापक्ष को सबक सिखाने की बात कही।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित

  1. कर्मचारियों की चेतावनी
    आंदोलनकारी कर्मचारियों ने साफ कहा है कि शासन ने अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे और उग्र कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।


विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J