पोल्ट्री फार्म में 15 फीट के अजगर का आतंक! निगली एक मुर्गी, दूसरी को खाने में अटक गया! स्नेक कैचर ने ऐसे बचाई जान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोरबा के पोड़ीबाहर इलाके में सोमवार रात एक पोल्ट्री फार्म में 15 फीट लंबे अजगर ने अफरा-तफरी मचा दी। रात करीब 10 बजे का समय था, जब फार्म बंद करके सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो चुके थे। अचानक मुर्गियों के तेज चिल्लाने की आवाज से सभी की नींद टूट गई।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था। जांच में पता चला कि वह पहले ही एक मुर्गी को निगल चुका था और दूसरी को निगलने की कोशिश में अटक गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई।

कोरबा के पोड़ीबाहर पोल्ट्री फार्म में घुसे 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, स्नेक कैचर जितेंद्र ने जंगल में छोड़ा

फार्म मालिक जाकिद अली ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को फोन किया। जितेंद्र मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जाकिद अली ने बताया, “फार्म में पहले भी सांप आए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा गया। अगर समय पर पता नहीं चलता, तो यह और भी मुर्गियों को निगल सकता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

फार्म मालिक जाकिद अली ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को फोन किया। जितेंद्र मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।जाकिद अली ने बताया, “फार्म में पहले भी सांप आए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा गया। अगर समय पर पता नहीं चलता, तो यह और भी मुर्गियों को निगल सकता था।

स्नेक कैचर जितेंद्र ने कहा कि पोल्ट्री फार्म में अक्सर सांप शिकार के लिए आ जाते हैं, लेकिन इस बार का अजगर असामान्य रूप से बड़ा था, जिसे संभालना चुनौतीपूर्ण रहा।


विज्ञापन

ऐसे ही लोकल खबरों के लिए जुड़े रहिए, ताकि आपके इलाके की हर बड़ी अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचे।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK