13 साल का अफगानी बच्चा प्लेन के पहिए में बैठकर पहुंचा काबुल से दिल्ली, जिंदा देखकर डॉक्टर भी दंग..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना

राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काबुल से आई फ्लाइट में 13 साल का अफगानी बच्चा प्लेन के पिछले पहिए के पास बैठकर 94 मिनट तक सफर करता रहा और चमत्कारिक ढंग से जिंदा पहुंच गया।

टर्मिनल 3 पर हुआ खुलासा
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर अधिकारियों ने उसे प्रतिबंधित इलाके में टहलते देखा। पूछताछ में सच सामने आया कि वह चोरी-छिपे ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में बैठ गया।

13 साल का अफगानी बच्चा प्लेन के पहिए में बैठकर पहुंचा काबुल से दिल्ली, जिंदा देखकर डॉक्टर भी दंग

94 मिनट की खतरनाक उड़ान
KAM Air की फ्लाइट (RQ4401) सुबह 8:46 बजे काबुल से उड़ी और 10:20 बजे दिल्ली पहुंची। इस दौरान बच्चा पहिए के ऊपरी हिस्से यानी व्हील वेल में छिपा रहा।

व्हील वेल में सफर कैसे किया?
बच्चे ने बताया कि वह यात्रियों के पीछे-पीछे गाड़ी से एयरपोर्ट में दाखिल हुआ और चढ़ते वक्त व्हील वेल में छिप गया। नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

विशेषज्ञों की राय
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि व्हील वेल में सफर लगभग असंभव होता है। उड़ान भरते समय यहां ऑक्सीजन की कमी और -40°C से -60°C तक की ठंड होती है। कैप्टन मोहन रंगनाथन के मुताबिक, वह संभवतः व्हील बे के अंदर दबाव वाली जगह पर चिपककर बच गया होगा।

डॉक्टरों ने जताई हैरानी
चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर के डॉक्टर रितिन मोहिंद्रा का कहना है कि 10,000 फीट से ऊपर ऑक्सीजन कम होने से कुछ ही मिनटों में बेहोशी आ जाती है और इतनी ठंड में मौत तय होती है। उन्होंने कहा—“व्हील बेस में बैठकर सफर करने वालों में से पांच में से केवल एक ही बच पाता है।”

भारत में दूसरा मामला
व्हील बेस में सफर का यह दूसरा मामला है। 1996 में दो भाई ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली से लंदन गए थे। उस हादसे में एक भाई की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा जीवित बच पाया था।भारतीय एयरपोर्ट पर व्हीलबेस में छिपकर सफर करने का यह दूसरा मामला है। 


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J