भिलाई में चुनरी यात्रा पर मचा बड़ा बवाल: बच्चों की लड़ाई बनी सांप्रदायिक झड़प, चाकूबाजी-पत्थरबाजी में 6 घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शनिवार रात नवरात्रि की चुनरी यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया। बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया और देखते ही देखते चाकूबाजी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में 6 लोग घायल हुए, जिनमें राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री भी शामिल हैं।

शनिवार रात करीब 8 बजे सोनकर समाज द्वारा शीतला मंदिर कैंप 2 से चुनरी यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही यात्रा शारदा पारा पहुंची, वहां चटाई पारा के कुछ बच्चों से विवाद शुरू हुआ। गाली-गलौज के बाद यह झगड़ा बढ़कर दोनों समुदाय के बड़ों तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई।

भिलाई चुनरी यात्रा विवाद – बच्चों की लड़ाई से सांप्रदायिक झगड़ा, चाकूबाजी और पत्थरबाजी में घायल

यात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि उन पर चाकू से हमला किया गया, जबकि दूसरी ओर शारदा पारा के लोग बांस, पाइप और पत्थर से मारने का आरोप लगा रहे हैं। इस झगड़े में मुकेश सोनकर, आकाश सोनकर, कमल सोनकर और उमेश सोनकर समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद बजरंग दल और चुनरी यात्रा से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और आधी रात को छावनी थाने का घेराव कर दिया। रात 12:30 बजे तक थाने में भारी भीड़ रही। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी और थाना परिसर के चारों ओर सीएफ के जवान तैनात कर दिए गए।

घटना के दौरान दो आरोपियों – सोनू कुरैशी और साहिल कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है और नाबालिग के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि यह हमला बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा कराया गया है और प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं घायल हुए सोनकर समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि विवाद बच्चों से शुरू हुआ था, लेकिन बड़े लोग भी शामिल हो गए। इसी दौरान एक आरोपी चाकू लेकर आया और हमला कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J