भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद! सुबह सैर कर रहे SI और शाम को टहलते अफसर – दोनों के मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब अफसर तक उनकी लूटपाट का शिकार बन रहे हैं। मंगलवार को भिलाई नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में प्रवर अधीक्षक और पुलिस उप निरीक्षक के मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिए गए। दोनों ही मामलों में आरोपी बाइक सवार थे और लूट के बाद फरार हो गए।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि पहली घटना 10 सितंबर शाम करीब 4.45 बजे की है। प्रार्थी बिसनो लाल जांगड़े (54 वर्ष), जो कबीर नगर रायपुर निवासी हैं और भिलाई सेक्टर-06 सिविक सेंटर पोस्ट ऑफिस में प्रवर अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ऑफिस से लौटकर मोनोमेंट पार्क मेन रोड के पास वॉक कर रहे थे।

भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद! सुबह सैर कर रहे SI और शाम को टहलते अफसर – दोनों के मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश..

तभी ओपन थिएटर के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए और उनके हाथ से आईफोन 15 प्लस छीनकर सेक्टर-05 की ओर भाग गए। मोबाइल की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है। घटना से घबराए अधिकारी बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए। बाद में सहकर्मियों से चर्चा कर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 3(5)-BNS और 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी दिन सुबह 10 सितंबर को करीब 4.45 बजे, सेक्टर-06 चर्च के पास पुलिस दूरसंचार विभाग के उप निरीक्षक अयूब हुसैन (61 वर्ष) भी बदमाशों का शिकार बन गए। वह रोजाना की तरह सुबह साइकल से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी शर्ट की ऊपरी जेब में रखा सैमसंग A15 मोबाइल (कीमत करीब 14,000 रुपये) बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अयूब हुसैन घर लौटे और बेटे को जानकारी दी, फिर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

भिलाई नगर पुलिस ने दोनों ही मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!


विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J