भिलाई में भारत-पाक मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़ : UNCLE BetG एप से दांव लगाते 4 युवक रंगेहाथ गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में भारत-पाक मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़

एशिया कप के हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान भिलाई में क्रिकेट सट्टा खेलते हुए 4 युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी UNCLE BetG नामक मोबाइल एप से दांव लगा रहे थे।

उधार का एप बना सट्टा अड्डा
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने UNCLE BetG एप 10 हजार रुपए में उधार खरीदा था। इसी एप के जरिए हर बॉल और हर ओवर पर लाइव रेट तय कर दांव लगाया जा रहा था। साथ ही आरोपी क्रिकेट लाइन गुरु एप से मैच का लाइव रेट देखकर हिसाब लगा रहे थे।


भिलाई में भारत-पाक मैच पर UNCLE BetG एप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
22 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में युवक मोबाइल पर सट्टा खेल रहे हैं। भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और 4 युवकों को मोबाइल से हिसाब-किताब करते हुए दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान
पुलिस ने अनिल सिंह साही उर्फ झूमरू (32), मयंक गावंडे (32), सत्यम साहू (24) और निखिल साहू (22) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आईफोन 13 प्रो, सैमसंग फोल्ड 4, सैमसंग S24, मोटोरोला मोबाइल और 32,500 रुपए नकद सहित कुल 1.32 लाख का सामान जब्त हुआ।

लाइव रेट पर चलता था दांव का खेल
आरोपी UNCLE BetG एप पर यूजर आईडी बनाकर दांव लगाते और खिलाते थे। हर बॉल का रेट आते ही पैसे का लेन-देन शुरू हो जाता था। पुलिस की पूछताछ में मास्टरमाइंड अनिल सिंह ने बताया कि उसने एप को हर्ष देवांगन, रवि सोनकर और भूनेश्वर चंद्राकर से 10 हजार रुपए में उधार लिया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्रिकेट मैचों के दौरान शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर खास निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J