भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। देर रात से रायपुर और आसपास बूंदाबांदी हो रही है, वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी आसमान बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
25 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर समेत 19 जिलों में यलो अलर्ट लगाया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक और 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम समेत कई जिलों में मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है। इन जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।
बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना बताई गई है।
इसके साथ दो द्रोणिकाएं भी बनी हैं। पहली द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली है, जबकि दूसरी द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक विस्तारित है। इसी वजह से प्रदेश में लगातार बादल छाए हुए हैं।
अगले 24 घंटे अहम
मौसम विभाग का कहना है कि आज मध्य छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का भी खतरा है।
बिजली गिरने से बड़ी दुर्घटना
इधर रायपुर जिले के नवापारा इलाके से लगे पारागांव में आसमान से गिरी बिजली ने कहर बरपा दिया। महानदी किनारे चर रही 27 बकरियां मौके पर ही मारी गईं, जबकि 7 बकरियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज चमक और धमाके के साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




