भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार (22 सितंबर) को बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया। सैकड़ों लोग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में लालटेन हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे।
कलेक्ट्रेट तक पहुंचा विरोध
महिलाएं और ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी तुरंत वापस लेने की मांग रखी।
आर्थिक बोझ से परेशान परिवार
जिला महामंत्री पप्पू मेश्राम ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों के पास 4 से 5 हजार तक के बिजली बिल आ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जिला संयोजक कामेश साहू ने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है, तो इतनी भारी वृद्धि क्यों? उनका आरोप है कि सरकार का यह फैसला पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है।
चेतावनी और नारेबाजी
धरने के दौरान ग्रामीणों ने “बिजली बिल वापस लो” और “जनविरोधी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की आवाज़ नहीं सुनी, तो आंदोलन और बड़ा होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




