भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हलचल
जगदलपुर में नक्सलियों के शांति वार्ता वाले पत्र ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि यह पत्र स्विट्जरलैंड से जुड़ा हुआ है। इस खुलासे के बाद बस्तर ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पत्र में क्या लिखा था?
नक्सलियों के केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने पत्र में साफ कहा है कि संगठन शांति वार्ता को तैयार है और हथियार छोड़ना चाहता है। उन्होंने इसके लिए एक महीने का समय मांगा है ताकि बिखरे कैडरों को इकट्ठा कर सहमति ली जा सके।
इस बीच पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ वेणुगोपाल का भी पत्र सामने आया है। इसमें उन्होंने जनता से माफी मांगी और स्वीकार किया कि नक्सली संगठन अपने मूल उद्देश्यों में नाकाम रहा। अब मजबूरी में उन्हें शांति की ओर बढ़ना पड़ रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों की राय
आत्मसमर्पित नक्सली बदरन्ना ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर संगठन सचमुच हथियार छोड़ता है तो यह लोकतांत्रिक भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कई नक्सलियों के परिवार अभी भी नाराज और असमंजस में हैं।
पत्रकार और जानकारों की राय
वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता का कहना है कि पहली बार नक्सली संगठन ने इतने खुले तौर पर आत्मसमर्पण और शांति वार्ता की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि लगातार दो पत्र और एक ऑडियो बयान यह साबित करते हैं कि संगठन अब अपनी जमीन खो चुका है।
सुरक्षा बलों की रणनीति का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की सख्त रणनीति से नक्सलियों की रीढ़ टूट चुकी है। लगभग 400 नक्सली मारे गए, जिनमें कई बड़े कमांडर भी थे। यही वजह है कि संगठन अब पीछे हट रहा है।
नक्सलवाद मुक्त भारत की ओर
गृहमंत्री पहले ही 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का लक्ष्य तय कर चुके हैं। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए चर्चा है कि यह लक्ष्य तय समय से पहले ही पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




