छग में हैवान बाप की दरिंदगी: 2 साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला, पत्नी को फोन पर बोला- "तेरे बेटे को खत्म कर दिया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) सरगुजा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने अपने ही 2 साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन पर हैवानियत की खबर देते हुए कहा– “तेरे बेटे को मार डाला।”

क्यों हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, करजी गांव निवासी 26 वर्षीय जुगलाल सिंह की शादी 2022 में विनीता सिंह (24) से हुई थी। साल 2023 में उनके घर बेटे हर्षित का जन्म हुआ। शादी के बाद से ही जुगलाल शराब पीकर पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा। तंग आकर विनीता एक साल पहले अपने मायके रोपाखार मैनपाट चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।

सरगुजा में शराबी पति ने 2 साल के बेटे की हत्या कर पत्नी को कॉल पर बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

बेटे को लेकर आया, फिर ले ली जान

कुछ दिन पहले आरोपी जुगलाल पत्नी को मनाने उसके मायके गया था। लेकिन पत्नी ने साथ चलने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने बेटे हर्षित को यह कहकर ले आया कि उसके बिना जी नहीं पाएगा। 16 सितंबर की दोपहर हर्षित घर के बाहर खेल रहा था, तभी नशे में धुत जुगलाल पहुंचा और उसे घसीटते हुए अंदर ले गया।

पत्नी को फोन कर बोला – "बेटे को खत्म कर दिया"

घर के अंदर उसने मासूम को बेरहमी से पीटा और जमीन पर पटक दिया। बच्चा जोर-जोर से रोने के बाद शांत हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर ठंडी आवाज में कहा – “तेरे बेटे को मार डाला।”

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

परिजन घायल बच्चे को करजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज

दरिमा थाना पुलिस ने आरोपी पिता जुगलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पत्नी का बयान

पत्नी विनीता सिंह का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। उसी की वजह से वह मायके चली गई थी। लेकिन आरोपी कुछ दिन पहले बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले आया और फिर फोन कर बोला – “बाबू को मार रहा हूं।”

👉 यह दर्दनाक घटना सरगुजा इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है। लोग हैरान हैं कि नशे और गुस्से में एक पिता अपने ही बच्चे का कत्ल कर सकता है।

📢 लोकल अपडेट्स और ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J