भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम उस वक्त मातम पसर गया जब सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़ मच गई। भीड़ काबू से बाहर हो गई और 39 लोगों की जान चली गई। इनमें 16 महिलाएं और 10 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। 51 लोग ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग 1.20 लाख स्क्वायर फीट एरिया में उमड़ पड़े। हालात तब बिगड़े जब विजय 6 घंटे की देरी से पहुंचे। इसी बीच, मंच से घोषणा हुई कि 9 साल की एक बच्ची लापता है। इस अपील के बाद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने देर रात ही हाईलेवल मीटिंग बुलाई और करूर पहुंचकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और हर परिवार को 10-10 लाख व घायलों को 1 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही, जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया है।
हादसे के बाद विजय सीधे चेन्नई लौट गए। वे न तो घायलों से मिले और न ही सार्वजनिक रूप से मौजूद रहे। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा – “मेरा दिल टूट गया है। मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
भीड़ प्रबंधन की लापरवाही भी हादसे का बड़ा कारण रही।
-
विजय 6 घंटे लेट पहुंचे।
-
बस के पास जाते ही लोग धक्का-मुक्की करने लगे।
-
पुलिस और वॉलंटियर्स की व्यवस्था नदारद रही।
-
30 हजार की उम्मीद में 60 हजार लोग पहुंचे।
इससे पहले शनिवार सुबह विजय की नमक्कल रैली में भी अफरातफरी हुई थी। वहां भी वे घंटों देर से पहुंचे और धूप में भूखे-प्यासे लोग बेहोश होकर गिरने लगे।
दरअसल, विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK बनाई है और 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इन रैलियों के जरिए वे खुद को डीएमके के खिलाफ सबसे बड़ा विकल्प बताना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




