भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रकृति का खेल—जहां शिकारी ही शिकार बन जाए
सोशल मीडिया पर इन दिनों बाज और सांप की भिड़ंत का वीडियो लोगों को दहला रहा है। ताकत के घमंड में डूबे बाज ने सांप को दबोच तो लिया, लेकिन कुछ ही पलों में बाजी पलट गई और शिकारी ही शिकार बन गया।
पुरानी दुश्मनी का खौफनाक नज़ारा
बाज और सांप की दुश्मनी जगजाहिर है। मौका मिलते ही दोनों एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। इसी जंग का एक हैरान कर देने वाला वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है।
शुरुआत में बाज हावी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाज ने सांप के मुंह को अपने पंजों से दबोच रखा है। लगातार चोंच मारकर वह उसे खत्म करने की कोशिश कर रहा था। ऐसा लग रहा था कि सांप के बचने की कोई गुंजाइश नहीं है।
पलटी बाजी और गई जान
लेकिन तभी अचानक सांप ने पूरी ताकत झोंक दी और बाज के चारों ओर लिपट गया। उसने सीधे उसकी गर्दन को निशाना बनाया। सांप की पकड़ इतनी मजबूत थी कि बाज छटपटाने के बावजूद खुद को छुड़ा नहीं सका। आखिरकार सांप ने उसे दबोचकर मौत के घाट उतार दिया।
VIDEO -
महज 34 सेकंड का ये वीडियो @ChauhanDevyani7 नामक अकाउंट से एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया। इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों ने लाइक-शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा— “प्रकृति का खेल निराला है, कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है।”
दूसरे ने कहा— “बाज ने सांप को हल्के में लिया और यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई।”
वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया— “पकड़ कमजोर थी बाज की, लेकिन सांप ने हार नहीं मानी। आखिर ये उसकी जिंदगी का सवाल था।”
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




