कुम्हारी में 2 स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश जब्त,महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो में डिक्की-सीट से निकले नोटों के बंडल! गिनने मशीन लगी, नोटों के बंडल देखने उमड़ा हुजूम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी में शनिवार सुबह अचानक सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के दौरान दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए। दोनों गाड़ियां महाराष्ट्र पासिंग थीं और सीट व डिक्की के नीचे कैश छिपाकर रखा गया था।

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद रकम की गिनती के लिए मौके पर मशीन लगानी पड़ी।

कुम्हारी दुर्ग में स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद – पुलिस और आयकर विभाग की कार्रवाई

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है, जो रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रहा है।

इस बड़ी बरामदगी से इलाके में खलबली मच गई है। कुम्हारी थाने और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि इतनी बड़ी रकम आखिर किस मकसद के लिए लाई जा रही थी।

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम चुनावी माहौल या किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J