छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR, 2003 की वोटर लिस्ट से 2025 की लिस्ट का हो रहा मिलान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर।बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच अब छत्तीसगढ़ में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह बड़ा काम चल रहा है।

यहां 50 से ज्यादा शिक्षक लगातार मतदाता सूची के मिलान में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि 2003 की वोटर लिस्ट का 2025 की नई लिस्ट से मिलान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ SIR प्रक्रिया – रायपुर में मतदाता सूची मिलान का काम

चुनाव आयोग ने बुधवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार की तर्ज पर देशभर में SIR लागू होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि ज्यादातर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कारण यह है कि 2002 से 2004 के बीच ही यह प्रक्रिया अधिकांश जगहों पर पूरी हो चुकी थी।

जिनका नाम उस समय की वोटर लिस्ट में दर्ज है, उन्हें अब किसी नए कागज की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अपनी जन्मतिथि या जन्मस्थान साबित करने के लिए अलग से दस्तावेज नहीं देना पड़ेगा।

वहीं, जो लोग नए वोटर बनना चाहते हैं, उन्हें डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में उन्हें यह बताना होगा कि वे भारत में कब जन्मे हैं। खासकर 1987 के बाद जन्मे लोगों को अपने माता-पिता के दस्तावेज पेश करने होंगे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J