भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हेलमेट न पहनने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 400 वाहन चालकों पर चालान काटा गया और करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान में बिना हेलमेट चलने वाले 55, ट्रिपल सवारी करने वाले 25, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले 10, नो पार्किंग में खड़े 25 वाहन, रैश ड्राइविंग के 15 मामले और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 10 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई।
दुर्ग के सेक्टर-9 चौक से मुरगा चौक और सेक्टर-1 चौक तक का मार्ग ग्रे स्पॉट घोषित किया गया है। यहां हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में अब हेलमेट उपयोग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
पुलिस का मानना है कि सड़क हादसों को रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका यातायात अनुशासन का पालन है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




