भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि पूरे इलाके में मातम पसर गया। खेल के मैदान में अचानक हुए करंट हादसे ने तीन खिलाड़ियों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घटना बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच कबड्डी मुकाबला शुरू हुआ ही था कि मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज आंधी और तूफान से मैदान में लगा टेंट उखड़कर सीधा 11 केवी हाईवोल्ट तार से टकरा गया। देखते ही देखते करंट की चपेट में कई खिलाड़ी आ गए। करीब आधा दर्जन लोग मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
मृतकों में एक कबड्डी लीडर भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम और अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




