शराब घोटाला केस: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज पेशी, ED पेश करेगी चालान, EOW भी करेगी पूछताछ..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में शराब घोटाला केस एक बार फिर सुर्खियों में है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कस्टोडियल रिमांड आज खत्म हो रही है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) चैतन्य को कोर्ट में पेश करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आज ही ED उनके खिलाफ चालान भी दाखिल करेगी। बता दें कि चैतन्य को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था और तब से वह लगातार जेल में ही बंद हैं।

EOW भी पूछताछ को तैयार
सूत्रों के मुताबिक ACB-EOW की टीम ने भी चैतन्य से पूछताछ की तैयारी कर ली है। इसके लिए वह प्रोडक्शन वारंट के लिए EOW स्पेशल कोर्ट में आवेदन करने वाली है। ऐसे में चैतन्य की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

ED का बड़ा खुलासा
ED ने दावा किया है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को करीब 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। आरोप है कि इस ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया।

ED का कहना है कि चैतन्य ने ब्लैक मनी को वाइट दिखाने के लिए फर्जी निवेश के कागज़ात तैयार किए। यही नहीं, आरोप है कि वह सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी में भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J