शराब सेहत ही नहीं दिमाग की दुश्मन! रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा ! जानकर रह जायेंगे हैरान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : थोड़ी शराब नुकसान नहीं करती"…यह लाइन आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन अब इसे मानना आपके दिमाग के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

शराब के नुकसान से हर कोई वाकिफ है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि ज्यादा शराब पीना सेहत बिगाड़ देता है। लेकिन कई लोग यह सोचकर निश्चिंत रहते हैं कि कम शराब पीने से कुछ फर्क नहीं पड़ता।

अब रिसर्च ने साफ कर दिया है कि चाहे थोड़ी ही शराब क्यों न हो, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है।

शराब सेहत ही नहीं दिमाग की दुश्मन! रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा ! जानकर रह जायेंगे हैरान

शराब और दिमाग पर रिसर्च का खुलासा

BMJ Evidence-Based Medicine जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कम मात्रा में भी शराब पीना दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की सीनियर क्लिनिकल रिसर्चर डॉ. अन्या टोपीवाला ने कहा कि शराब का सेवन डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है।

इस रिसर्च में करीब 5.6 लाख लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें शराब पीने की आदत और डिमेंशिया के मामलों की तुलना की गई।

रिसर्च से सामने आए तथ्य

– हफ्ते में 7 ड्रिंक्स लेने वालों में डिमेंशिया का खतरा उन लोगों से थोड़ा कम था, जो इससे ज्यादा पीते हैं।
– हैरानी की बात यह है कि जो लोग बहुत कम या बिल्कुल शराब नहीं पीते, उनमें भी डिमेंशिया का रिस्क बढ़ा पाया गया।
– जितनी ज्यादा शराब, उतना ज्यादा खतरा – यह रिसर्च का साफ नतीजा है।

जीन डेटा भी देता है चेतावनी

शोधकर्ताओं ने 2.4 मिलियन लोगों के जीन डेटा का भी अध्ययन किया।
– हफ्ते में 3 ड्रिंक लेने वालों में डिमेंशिया का खतरा 1 ड्रिंक पीने वालों की तुलना में 15% ज्यादा निकला।
– जिन लोगों में शराब पर निर्भर रहने वाले जीन पाए गए, उनमें डिमेंशिया का खतरा 16% तक बढ़ गया।

हालांकि स्टडी यह नहीं कहती कि शराब डिमेंशिया का सीधा कारण है, लेकिन दिमाग पर इसका बुरा असर होना तय है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J