खेत से मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद में रिश्तेदार ने बोलेरो से पिता-पुत्र को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सूरजपुर। मूंगफली खाने के छोटे से विवाद ने सोमवार रात जिले में खौफनाक रूप ले लिया। पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना का LIVE वीडियो सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई।

तिवरागुड़ी गांव में यह विवाद तब शुरू हुआ जब 16 वर्षीय करण रवि खेत किनारे मूंगफली खा रहा था। उसी दौरान रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी और उसके बेटे बोलेरो से वहां पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़ने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी

 सूरजपुर मूंगफली विवाद में बोलेरो से पिता-पुत्र को कुचलने की घटना – LIVE Video वायरल

इस दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे पिता त्रिवेणी रवि और भाई राजा बाबू को भी पीटा गया। घायल परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। यहीं आरोपियों ने बोलेरो चढ़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

रात करीब 11 बजे जब त्रिवेणी रवि अपने बेटों संग बाइक से लौट रहे थे, तभी नकना चौक के पास बोलेरो सवार ओमप्रकाश ने पिता-पुत्र को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे 10 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी जान चली गई। छोटा बेटा करण गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों का आरोप है कि वारदात की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद लापरवाही बरती गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J