रायगढ़ में ACB का बड़ा ट्रैप: NTPC के डिप्टी GM 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट

छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज रायगढ़ में इतिहास रच दिया। NTPC के डिप्टी GM विजय दुबे को 4.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

शिकायत तिलाईपाली निवासी सौदागर गुप्ता ने की थी। उनके परिवार की जमीन NTPC ने अधिग्रहित की थी और मुआवजा भी मिल चुका था। लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को मिलने वाले 30 लाख रुपये में से 16 लाख अटके हुए थे। इनकी रिहाई के लिए आरोपी डिप्टी GM ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

रायगढ़ में ACB का बड़ा ट्रैप: NTPC के डिप्टी GM 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

पहले ही 50 हजार रुपये एडवांस में लिए जा चुके थे। आज प्रार्थी को आरोपी ने पेट्रोल पंप के पास बुलाया, जहां ACB ने ट्रैप बिछाकर उसे 4.50 लाख लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

ACB बिलासपुर टीम ने बताया कि आरोपी पर धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज किया गया है। उसके अन्य संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इतिहास में सबसे बड़ी रकम का ट्रैप
राज्य गठन के बाद से यह छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत राशि की ट्रैप कार्रवाई है। रायगढ़ जिले में ही पिछले एक साल में यह 8वीं ट्रैप कार्रवाई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J